प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में थाने से 500 मीटर दूर सूने मकान में चोरी, ढाई लाख के जेवर और नकदी पार
शहर की बड़ा बाग रिहायशी कॉलोनी में पुलिस थाने से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना 25 तारीख की अल सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बदमाश मुख्य गेट सहित मकान के तीन ताले तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अं