मनेन्द्रगढ़: संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने राजस्व मामलों के शीघ्र और गुणवत्ता पूर्ण समाधान के निर्देश दिए
सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन और डायवर्जन के मामलों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों को नकल, नक्शा और खसरा उपलब्ध कराने में किसी भी अड़चन से बचाने पर भी जोर दिया। बैठक में एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे, स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े समेत सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे।