मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में खेत में खाई डालने को लेकर दबंगों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
भोगांव क्षेत्र के ग्राम अहिरवां निवासी सोनी पत्नी प्रदीप कुमार ने शनिवार की सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वह ओर उसका पुत्र अपने खेत में खाई डाल रहे थे। तभी विपक्षियों ने मां बेटे के साथ मारपीट कर दी जिसमें पुत्र घायल हो गया। वहीं एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।