नवाबगंज: बाराबंकी में अफवाहों पर लगा विराम, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संचालक ने दी जानकारी
बाराबंकी में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के व्यस्ततम मुगल दरबार मार्केट स्थित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पाए गए हैं, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी की अफवाहों पर विराम लग गया है।