जयसिंहनगर: नगर में डॉ. अंबेडकर जयंती पर बाइक रैली निकाली गई, गूंजे जय भीम के नारे
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में भव्य बाइक रैली मंगलवार की शाम्ब4 बजे लगभग निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। बाइक रैली के दौरान जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।