गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों को म्यूल खाता उपलब्ध कराने वाले को किया गिरफ्तार, भाई फरार
साइबर ठगी के मामलों में सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए गोविंदगढ़ पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कमीशन लेकर साइबर ठगों को म्यूल खाता उपलब्ध कराता था। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।