बरेली: किला थाना क्षेत्र के किला पुल पर भिड़े कार व टेम्पो चालक, जमकर हुई मारपीट
किला थाना क्षेत्र के किला पुल पर टेंपो व कार चालक में जमकर मारपीट देखने को मिली है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार और टेंपो टकराने के बाद जमकर मारपीट हुई है। घटना के बाद यातायात थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया। राहगीरों ने रोड किसी तरह बीच बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।