बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के 100 फीटा पर दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर किया घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के 100 फीटा पर दबंगों द्वारा एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। अमरपाल निवासी संजय नगर थाना बारादरी के रहने वाले ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। मामूली कहासुनी के बाद तीन लोगों ने उसे जमकर बेरहमी से पीटा है। जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।