बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के लोदीपुर चौराहे पर वेल्डिंग करते समय ट्रक में लगी आग
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र लोदीपुर चौराहे पर वेल्डिंग करने वक्त ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर काबू पाया। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी फैल गई। देखते ही देखते आग का गोला बन गया ट्रक। ट्रक में वेल्डिंग करते समय आग लग गई थी।