बरेली: किला थाना क्षेत्र के शमशान भूमि फाटक के पास बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल
किला थाना क्षेत्र के शमशान भूमि फाटक के पास बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश पुत्र राम बहादुर निवासी कचहरी थाना कोतवाली ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी से होली खेलकर घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । जिससे परिजन इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।