बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले आईएमसी के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे का पिस्टल के साथ फोटो हुआ वायरल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले आईएमसी के पूर्व जिला अध्यक्ष सलीम खान के बेटे का फोटो सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पिस्टल के साथ दिख रहे युवक की तलाश की जा रही है ।जल्द गिरफ्तार कर मामले में कार्यवाही की जाएगी।