कोंडागांव: बांनगांव क्षेत्र के किसान बिजली कटौती से परेशान, कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की दी चेतावनी
कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम बांनगांव में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सहायक कनिष्ठ यंत्री,विकासखंड फरसगांव को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।