बिजनौर: कोतवाली देहात में अकबराबाद चौराहे पर अनियंत्रित बाइक फिसल कर गिरने से एक व्यक्ति घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 20, 2024 बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात में अकबराबाद चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद बाइक सवार इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। नहटोर के गांव सेड्डा निवासी इरशाद बाइक से निजी काम से जा रहा था। जैसी वह कोतवाली देहात में अकबराबाद चौराहे पर पहुंचा तभी उसकी बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई। घायल इरशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।