बिजनौर: बिजनौर में एक परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने रिश्तेदारों पर लगाया जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप
Bijnor, Bijnor | Jul 20, 2024 बिजनौर में आज बिजनौर के मोहल्ला कस्साबन निवासी वसीम कुरैशी ने अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से मुलाकात की और अपने रिश्तेदारों लाइक व मोनू पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित वसीम कुरैशी का कहना है। कि उसके घर पर इन लोगों ने कई बार हमला किया है। पीड़ित ने एसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।