Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

बैतूल नगर: सेहत का सवाल #betulbetulbetul #betulwood_bulletin #betulwood #sehat #mp #betul #health

Betul Nagar, Betul | Jun 6, 2021

MORE NEWS

➡️ वीबीजी राम जी आयुक्त श्री अवि प्रसाद ने किया 'एक बगिया मां के नाम' योजना का निरीक्षण

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग वीबीजी राम जी आयुक्त श्री अवि प्रसाद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत मुलताई विकासखंड के दुनावा क्लस्टर के ग्राम दुनावा में आयोजित विशेष शिविर में सहभागिता की। शिविर में शामिल होने से पूर्व वीबीजी राम जी आयुक्त श्री प्रसाद ने बैतूल जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत साईं खंडारा पहुंचकर हितग्राही श्रीमती ललिता सूर्यवंशी के यहां 'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत विकसित बगिया का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की देखरेख, सिंचाई एवं योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

इसके उपरांत उन्होंने ग्राम साईं खंडारा स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता परखी। 

इसके बाद उन्होंने मुलताई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोही पहुंचकर हितग्राही श्रीमती सुनीता के यहां 'एक बगिया मां के नाम' का निरीक्षण किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ वीबीजी राम जी आयुक्त श्री अवि प्रसाद ने किया 'एक बगिया मां के नाम' योजना का निरीक्षण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग वीबीजी राम जी आयुक्त श्री अवि प्रसाद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत मुलताई विकासखंड के दुनावा क्लस्टर के ग्राम दुनावा में आयोजित विशेष शिविर में सहभागिता की। शिविर में शामिल होने से पूर्व वीबीजी राम जी आयुक्त श्री प्रसाद ने बैतूल जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत साईं खंडारा पहुंचकर हितग्राही श्रीमती ललिता सूर्यवंशी के यहां 'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत विकसित बगिया का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की देखरेख, सिंचाई एवं योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम साईं खंडारा स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता परखी। इसके बाद उन्होंने मुलताई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोही पहुंचकर हितग्राही श्रीमती सुनीता के यहां 'एक बगिया मां के नाम' का निरीक्षण किया। Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

➡️ मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 में शासकीय कन्या उमावि गंज बैतूल प्रथम

स्कूल शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026' का जिला स्तरीय आयोजन शुक्रवार को लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल, सदर बैतूल में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल के प्राचार्य श्री सत्येंद्र उदयपुरे एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज बैतूल के प्राचार्य श्री ललित कुमार लिल्लोरे ने की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि श्री अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर श्री विनोद कुमार पड़लक ने किया।

प्रतियोगिता के लिए जिले के 229 विद्यालयों ने पंजीयन कराया था। कड़े मुकाबले और रोमांचक ओपन क्विज राउंड के बाद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गंज (बैतूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में अपना परचम लहराया। शासकीय हाई स्कूल, बाकूड ने द्वितीय तथा गुरुकुल विद्या मंदिर, मुलताई ने तृतीय स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता टीमों के प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन धरोहरों के संरक्षण और उनसे जुड़ाव के लिए प्रेरित किया गया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 में शासकीय कन्या उमावि गंज बैतूल प्रथम स्कूल शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026' का जिला स्तरीय आयोजन शुक्रवार को लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल, सदर बैतूल में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल के प्राचार्य श्री सत्येंद्र उदयपुरे एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज बैतूल के प्राचार्य श्री ललित कुमार लिल्लोरे ने की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि श्री अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर श्री विनोद कुमार पड़लक ने किया। प्रतियोगिता के लिए जिले के 229 विद्यालयों ने पंजीयन कराया था। कड़े मुकाबले और रोमांचक ओपन क्विज राउंड के बाद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गंज (बैतूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में अपना परचम लहराया। शासकीय हाई स्कूल, बाकूड ने द्वितीय तथा गुरुकुल विद्या मंदिर, मुलताई ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता टीमों के प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन धरोहरों के संरक्षण और उनसे जुड़ाव के लिए प्रेरित किया गया। Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

➡️ प्रमुख सचिव लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्साय शिक्षा विभाग श्री सिंह ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्द्र शाहपुर का किया निरीक्षण  

प्रमुख सचिव लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्साय शिक्षा विभाग म.प्र श्री सुखवीर सिंह ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्द्र शाहपुर का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आकस्मिक वार्ड, आईपीडी, एनआरसी, टीबी कक्ष, एएनसी एवं पीएनसी वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों से कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त, कर एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया और दी जा रही सेवाओं के विषय में चर्चा की। 

उन्होंने पोषण आहार एवं महिलाओं के भोजन के संबंध में भी जानकारी ली गई। सभी एएनसी एवं पीएनसी महिलाओं से चर्चा कर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली एवं जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के भुगतान समयावधि में करने के निर्देश दिये। उन्होंने टीबी के पॉजिटिव एवं फालोअप के बारे में जानकारी ली। साथ ही मलेरिया के मरीजों के बारे में जानकारी ली । इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण सत्र को देखा, जिसमें लक्षित बच्चों एवं उपलब्धि के बारे में जानकारी ली तथा उमंग कक्ष का भ्रमण किया। वहीं किशोर बालक बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे उमंग कार्यक्रम की जानकारी ली गई। उन्होंने सीएम हेल्प लाईन पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से समयावधि में निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ प्रमुख सचिव लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्साय शिक्षा विभाग श्री सिंह ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्द्र शाहपुर का किया निरीक्षण प्रमुख सचिव लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्साय शिक्षा विभाग म.प्र श्री सुखवीर सिंह ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्द्र शाहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आकस्मिक वार्ड, आईपीडी, एनआरसी, टीबी कक्ष, एएनसी एवं पीएनसी वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों से कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त, कर एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया और दी जा रही सेवाओं के विषय में चर्चा की। उन्होंने पोषण आहार एवं महिलाओं के भोजन के संबंध में भी जानकारी ली गई। सभी एएनसी एवं पीएनसी महिलाओं से चर्चा कर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली एवं जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के भुगतान समयावधि में करने के निर्देश दिये। उन्होंने टीबी के पॉजिटिव एवं फालोअप के बारे में जानकारी ली। साथ ही मलेरिया के मरीजों के बारे में जानकारी ली । इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण सत्र को देखा, जिसमें लक्षित बच्चों एवं उपलब्धि के बारे में जानकारी ली तथा उमंग कक्ष का भ्रमण किया। वहीं किशोर बालक बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे उमंग कार्यक्रम की जानकारी ली गई। उन्होंने सीएम हेल्प लाईन पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से समयावधि में निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

➡️ शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित

➡️ विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं कानूनों की दी जानकारी

शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में गुरुवार को शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, डीएसपी श्री दिनेश सिंह मर्सकोले, यातायात प्रभारी श्री गजेंद्र केन, निरीक्षक कविता नागवंशी, उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर एवं साइबर टीम, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राचार्य एल.एल. लिल्हौरे, प्रभारी प्राचार्य आरके मालवीय, टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे तथा शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने सृजन संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी विस्तृत जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्राचार्य एलएल लिल्हौरे ने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की,  वहीं संस्था के प्रभारी प्राचार्य आरके मालवीय ने साइबर सेफ्टी के प्रति  विद्यार्थियों को जागरूक किया।

टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे ने मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारी विषय पर प्रकाश डाला। यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। निरीक्षक कविता नागवंशी ने महिला सुरक्षा तथा उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं जेजे एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से थाना बैतूल बाजार का भ्रमण कराया गया तथा डायल-112 की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन कराया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख ने किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित ➡️ विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं कानूनों की दी जानकारी शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में गुरुवार को शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, डीएसपी श्री दिनेश सिंह मर्सकोले, यातायात प्रभारी श्री गजेंद्र केन, निरीक्षक कविता नागवंशी, उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर एवं साइबर टीम, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राचार्य एल.एल. लिल्हौरे, प्रभारी प्राचार्य आरके मालवीय, टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे तथा शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने सृजन संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी विस्तृत जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्राचार्य एलएल लिल्हौरे ने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, वहीं संस्था के प्रभारी प्राचार्य आरके मालवीय ने साइबर सेफ्टी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे ने मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारी विषय पर प्रकाश डाला। यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। निरीक्षक कविता नागवंशी ने महिला सुरक्षा तथा उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं जेजे एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से थाना बैतूल बाजार का भ्रमण कराया गया तथा डायल-112 की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख ने किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

➡️ प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत बैतूल विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में भारत भारती आवासीय विद्यालय बैतूल में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासी निकाय के सदस्य बुधपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संभाग समन्वयक कौसलेश तिवारी ने की।

मुख्य अतिथि बुधपाल ने अपने उद्बोधन में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संभाग समन्वयक कौसलेश तिवारी ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों की जानकारी देते हुए स्वैच्छिकता पर्व, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी अभियान, हरियाली यात्रा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

जनपद पंचायत बैतूल से उपस्थित अधिकारियों सुश्री ईति चौकीकर पीसीओ एवं श्री उमेश मासोदकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं से ग्राम स्तर पर परिषद के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सभी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता तथा 24 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत बैतूल विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में भारत भारती आवासीय विद्यालय बैतूल में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासी निकाय के सदस्य बुधपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संभाग समन्वयक कौसलेश तिवारी ने की। मुख्य अतिथि बुधपाल ने अपने उद्बोधन में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संभाग समन्वयक कौसलेश तिवारी ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों की जानकारी देते हुए स्वैच्छिकता पर्व, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी अभियान, हरियाली यात्रा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। जनपद पंचायत बैतूल से उपस्थित अधिकारियों सुश्री ईति चौकीकर पीसीओ एवं श्री उमेश मासोदकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं से ग्राम स्तर पर परिषद के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता तथा 24 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026