नबीनगर: इंद्रपुरी बैराज मार्ग पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब किया ज़ब्त
शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस को बीते रात्रि बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेह से इंद्रपुरी बैराज जाने वाले मार्ग के किनारे से 100 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद कर जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में अवैध रूप स