खंडवा नगर: दादाजी भक्त छोटे सरकार ने दादाजी की समाधि के दर्शन किए, धूनी माई में हवन किया
खंडवा | गुरुपूर्णिमा उत्सव के बाद शुक्रवार को दादाजी भक्त छोटे सरकार (रामेश्वर दयाल महाराज) दादाजी दरबार पहुंचे और दादाजी की समाधि के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने धूनी माई में हवन भी किया। इसके बाद मंदिर निर्माण कार्य को देखा। मंदिर में लगाए जाने वाले संगमरमर के पिलरों को देखा। हरिहर भवन में साधु-संतों को भोजन-प्रसादी भी ग्रहण करवाई गई।