राजगढ़: राघा बडी में ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक ने स्वच्छता अभियान चलाया, ग्राम पंचायत ने किया सहयोग
Rajgarh, Churu | Jul 16, 2026 राजगढ तहसील की राघा बड़ी ग्राम पंचायत में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र सिंह नेहरा की पहल और ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशासक रामनिवास मितड़ के सहयोग से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव की नालियों, बस स्टैंड, श्मशान भूमि के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों का आभार जताया।