जबलपुर: आरटीओ रिंकू शर्मा ने 28 बसों की जांच की, 14 पर हुई कार्रवाई, बस संचालकों में हड़कंप
परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के आदेश के पालन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर द्वारा आरटीओ कार्यालय के पास यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई।आरटीओ अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा एवं आरटीआई विक्रम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। अभियान के दौरान कुल 28 यात्री बसों की जांच की गई।