फतेहपुर: मलवां के एक गांव में संदिग्ध अवस्था में किशोरी ने फाँसी लगाई, मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
मलवां के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने सोमवार की रात अज्ञात कारण द्वारा घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों ने जब बेटी को फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।