फतेहपुर: थरियांव में आकाशीय बिजली गिरने से रोड की ढलाई करते समय 5 लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के आम्बी मजरे लतीफपुर गांव के समीप रोड की ढलाई करते समय अचानक खराब हुए मौसम के साथ गिरी आकाशी बिजली की चपेट में आकर पांच लोग झुलस गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक ही हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर बाकी को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद से परिजनो का हाल बेहाल रहा ।