फतेहपुर: मलवां के सौंरा के समीप पेड़ की छांव में बैठे युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल
कानपुर नगर के 12/48 ग्वालटोली निवासी बिन्दा चरन का 30 वर्षीय पुत्र जनार्दन जो सौंरा स्थित सोयाबीन फैक्ट्री में नौकरी करता था। साथ ही शराब पीने का आदी था। बताते है कि रात में जमकर शराब पिया था दूसरे दिन शराब पीकर पेड के नीचे जाकर बैठ गया। दोपहर बाद वहीं उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।