फतेहपुर: कानपुर की 15 दिनों से लापता विवाहिता का शव जिला अस्पताल में मिला, एक लाख के लिए हत्या का आरोप
फतेहपुर जिला अस्पताल में कानपुर के परसदा नेवादा से लापता विवाहिता महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनो ने शव की शिनाख्त कर फ़तेहपुर और कानपुर नगर पुलिस पर कार्यवाही न किये जाने का आरोप लगाकर एसपी फ़तेहपुर से गुहार लगाई। विवाहिता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री रानी देवी की शादी वर्ष 2021 में अजीत के साथ किया था। एक लाख न देने पर उसकी हत्या कर दी।