*नगर पालिका (आम) निर्वाचन–2026* को सफल, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित ढ़ंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को *जिला पंचायती राज कार्यालय सभागार* में सभी *मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन* किया गया। प्रशिक्षण सत्र में *निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विस्तार से चर्चा करते* हुए मतदान प्रक्रिया को लेकर जरूरी जानकारी दी गई।