गाज़ीपुर: कटारिया कांड पर प्रशासन एक्शन मोड में, कमिश्नर संग पहुंचे डीएम अनुपम शुक्ल, बोले- अशांति फैलाने का किसी को अधिकार नहीं
गाजीपुर के चर्चित कटारिया कांड के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में नजर आ रहा है। वाराणसी मंडल के कमिश्नर एस. राजलिंगम और गाजीपुर के नए डीएम अनुपम शुक्ल खुद गांव पहुंचे, पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। राजनीतिक बयानबाजी के बीच डीएम ने साफ कहा—अशांति फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है।