मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव में घर के बाहर दरवाजे पर बैठे वृद्ध को युवक ने चाकू मारा, वृद्ध घायल, इलाज जारी
धुरकर गांव निवासी 70 वर्षी गोपाल अपने पोते 13 वर्षी ओमप्रकाश के साथ घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का ही मनबढ़ किस्म का एक युवक उनके पास पहुंचा। और कपड़ा के नीचे छुपा कर रखा हुआ चाकू निकालकर वृद्ध के गर्दन पर वार कर दिया। वृद्ध लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गए। मौके पर ग्रामीणों द्वारा वृद्ध को। राजगढ़ अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज चल रहा है।