मड़िहान: मड़िहान थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना मड़िहान पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला के भगाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। उसी क्रम में आज उप निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम द्वारा। मुखबिर की सूचना के आधार पर। थाना मड़िहान क्षेत्र से अभियुक्त संजीत कोल उर्फ कल्लू पुत्र अनिल कोल निवासी नकटी थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।