मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में विवाहिता को विषैले जंतु ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
पड़रिया कला निवासी तोलन की 24 वर्षी पत्नी सुनीता गुरुवार की शाम खाना खाने के बाद अपने कच्चे मकान में चारपाई पर सोने चली गई। भोर में चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। सुनीता ने बताया कि किसी जहरीले जंतु ने उसके पीठ पर काट लिया है। परिजन झाड़ फूंक के लिए ले गए। सुधार न होने पर पटेहरा अस्पताल गए। जहां डॉक्टरो ने मिर्जापुर रेफर किया। जहां उसकी मृत्यु हो गई।