मिर्ज़ापुर: कोन ब्लॉक के भटेवरा गांव में समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत
सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मिर्जापुर लोकसभा के प्रभारी नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि। चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े झूठे वादा कर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार बनने के बाद से ही जनता का शोषण करने में लगी हुई है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण से महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार को जनता की परवाह एकदम नहीं है।