अशोक नगर: महुआलमपुर गांव में सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
अशोकनगर। महू आलमपुर निवासी 40 वर्षीय परमाल पुत्र हल्लू कुशवाहा शनिवार रात करीब 8:30 बजे सेरा पुरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वे सड़क पर जा रहे थे तभी एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार जारी है।