आगरा: सिरोली क्षेत्र में आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और मोबाइल टावर को किया सील,दिया नोटिस
Agra, Agra | Jun 14, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण ने शाहगंज वार्ड के धनौली अंतर्गत सिरोली में बिना मानचित्र स्वीकृति से किए गए अवैध निर्माण और मोबाइल टावर को सील किया हैं। काम रोकने के लिए एडीए ने पूर्व में भी निर्माणकर्ताओं को नोटिस दिया था। लेकिन निर्माणकर्ताओं ने अवैध निर्माण के साथ मोबाइल टावर लगा दिया था। जिसे सील किया गया हैं।