बखरी: बखरी विश्व बंधु पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह के निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संतोष भारती और संचालन अमित पोद्दार ने किया।इस अवसर पर पुस्तकालय के शैक्षणिक संवर्धन में कृष्ण कुमार सिंह के महत्वपूर्ण योगदान उनके व्यक्तित्व पर पूर्व पार्षद सिधेश आर्य राजेश अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।