जगाधरी: महिला डॉक्टर की शिकायत पर यमुनानगर सिविल सर्जन पर मामला दर्ज, महिला थाना प्रभारी ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी
बुधवार को शाम 5:00 बजे महिला थाना प्रभारी शीला वंती ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। और उनके बयान भी कोर्ट में कर दिए गए हैं। इसको लेकर जल्द ही सिविल सर्जन की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। वहीं सिविल सर्जन अग्रिम जमानत के लिए प्रयास कर रहा है।