हुज़ूर: भोपाल के शाही दरबार रेस्टोरेंट में ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल
Huzur, Bhopal | May 27, 2025 भोपाल के चर्चित रेस्टोरेंट शाही दरबार में सोमवार को एक बार फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और कस्टमर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी एक कस्टमर से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं|