हुज़ूर: सूखी सेवनिया में पिता के दोस्त के बेटे ने 11वीं कक्षा की छात्रा से किया रेप; गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 26, 2025 सूखी सेवनिया इलाके में एक युवक तीन महीने से 11वीं की छात्रा के साथ रेप कर रहा था। आरोपी पीड़िता के पिता के दोस्त का बेटा है और उसका घर आना जाना था। दुष्कर्म पीडिता के होने पर मामले का खुलासा हुआ। तब परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।