जांजगीर: जिले में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मेलन, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल
जांजगीर-चांपा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें 41 सदस्य शामिल हुए। प्रभारी एसपी निवेदिता पाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और सूचना तत्काल पुलिस को देने पर जोर दिया गया। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर समन्वय बढ़ाने की पहल की गई।