शाहनगर: खबर का असर: झिरमिला में सिस्टम की चूक से 25 बच्चे शिक्षा से वंचित, बीआरसीसी ने की जांच
एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय झिरमिला में बच्चों से थालियां धुलवाने के मामले पर पब्लिक एप की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बीआरसीसी अमित श्रीवास्तव स्वयं विद्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच की।जांच में यह तथ्य सामने आया कि स्कूल की रसोइयां बच्चों से थालियां धुलवा रही थीं। इस संबंध में संबंधित समूह संचालक से जवाब-तलब किया