जांजगीर: जिला पंचायत बैठक में पेयजल, जलकर वसूली और फ्लाईएश डंप पर सख्ती से दिए गए कड़े निर्देश
जांजगीर-चांपा में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पेयजल व्यवस्था, जलकर वसूली और औद्योगिक प्रदूषण जैसे मुद्दों पर सख्त निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग को उद्योगों से बकाया जलकर वसूली के लिए नोटिस जारी करने कहा गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पंचायत स्तर पर पेयजल की गुणवत्ता जांच और प्रबंधन।