बखरी: बखरी अनुमंडल क्षेत्र में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान, एसडीओ ने दी जानकारी
बखरी अनुमंडल क्षेत्र में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य का निर्माण हेतु तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा,इसके लिए एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 89246 लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनाने से वंचित है। आयुष्मान भारत कार्ड स्वास्थ्य संबंधी इलाज के लिए मुफ्त बनाया जा सकता है। इसके लिए 26 से 28 मई तक पंचायत में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।