बखरी: बखरी प्रखंड मुख्यालय में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में कालाबाजारी रोकने पर चर्चा
बखरी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान ने किया। बीएओ ओम प्रकाश यादव ने कहा कि जमाखोरी कालाबाजारी के विरुद्ध प्रशासन सक्रिय है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए बताया कि सरकारी निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध करायें।