सूरजगढ़: मेदनी चौकी थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा और चार खोखा बरामद किया
शुक्रवार अपराह्न 4:07 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में मेदनी चौकी पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई की रात 9:35 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर खावा चंद्र टोला बांध के पास छापेमारी की गई। इस दौरान एक देसी कट्टा और चार खोखा बरामद किए गए। आरोपित मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है