मंझनपुर: कौशाम्बी में सेंधमारी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, दो बड़े चोरी कांडों का हुआ खुलासा, 9 हजार रुपये के साथ शातिर गिरफ्तार
पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए सेंधमारी गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।