रफीगंज: रफीगंज ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
रफीगंज स्टेशन के समीप एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई। ओवरब्रिज के पास पोल संख्या 506/10 के समीप किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शनिवार अपराह्न 4:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतिका की पहचान की जा रही है। 48 घंटे तक शव को शव गृह में रखा जाएगा