सुसनेर: नप सुसनेर उपचुनाव में हार-जीत का मंथन शुरू, भाजपा-कांग्रेस ने की समीक्षा
नप पद के उपचुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद बुधवार शाम 6 बजे BJP- कांग्रेस दोनों दलों ने चुनावी समीक्षा शुरू कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु प्रसाद पाटीदार के निवास पर विधायक भेरूसिंह परिहार ‘बापू’ ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी फीडबैक पर चर्चा की। वहीं भाजपा ने हाथी दरवाजे के समीप स्थित चुनाव कार्यालय में समीक्षा की। 3 अक्टूबर को फैसला सामने आएगा।