बेलसंड: बेलसंड में लंबित मामलों की समीक्षा, पुलिस निरीक्षक ने दिए जल्द निपटारे के निर्देश
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर गंभीर पहल की गई है। पुलिस निरीक्षक, बेलसंड ने बेलसंड एवं महिन्दवारा थाना में लंबित कांडों/मामलों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।