गुना नगर: शिवाजी नगर: नलों से निकल रहा ज़हरीला पानी, पीने को मजबूर लोग बीमार, शिकायत के बाद जागे ज़िम्मेदार
गुना नगर पालिका के कोलूपुरा शिवाजी नगर में नलों से काला गंदा पानी आ रहा है, जिसे पीने को लोग मजबूर है। 17 मई को लोगों ने कहा, हर घर में कोई ना कोई बीमार है, लंबे समय से समस्या बनी है। 16 मई को शिकायत पर नगर पालिका टीम ने पाइपलाइन खोदी, 17 मई को भी टीम पहुंची मरम्मत का काम जारी है। लंबे समय से शिकायत और सोर्स पर मुश्किल से जिम्मेदारों ने सुनवाई की है।