विदिशा नगर: विदिशा में बाइक चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें बरामद
विदिशा में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं का बुधवार रात 9 बजे पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने इनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। रामलीला क्षेत्र समेत आसपास इलाकों में लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच की थी।