जांजगीर: जिला न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास
जांजगीर-चांपा के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम में योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग के महत्व की जानकारी दी गई।