हरिहरगंज मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की रात्रि नवयुवक सांस्कृतिक समिति की बैठक गोपाल प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी मां दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक रूप से आयोजित करने को लेकर समिति का पुनर्गठन किया गया। सदस्यों ने पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय कीं। ओम प्रकाश अकेला को अध्यक्ष बनाया गया।