पवित्र सावन महीने की पहली सोमवारी पर सोनुआ प्रखंड क्षेत्र का पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा. क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े शिव मंदिरों में अलसुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.